अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी का निधन, 5 नवंबर को होगा श्राद्ध

Advertisements

आदित्यपुर: जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी (83 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर सिंहभूम-कोल्हान के पूर्व आयुक्त एवं सरायकेला-खरसावां के पूर्व उपायुक्त मोहन लाल राय आदित्यपुर-3 स्थित रोड नंबर-32 के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान पटेल समाज के चंद्र मोहन चौधरी, नित्यानंद सिंह, छोटे लाल और शंभू चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरायकेला समेत कई न्यायिक दंडाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भी शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

अधिवक्ता ओम प्रकाश के आवास पहुंचकर शोक जताने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुज कुमार, सुरेश धारी, दिवाकर झा, सहारा सिटी के शशांक गांगुली, टेल्को पटेल समाज के जीतेन्द्र सिंह, राम प्रवेश, रणधीर, वीरेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार मिश्रा, सुनील झा, विष्णु देव गिरी, नरेन्द्र खां, सुबोध शरण और लक्ष्मण प्रसाद सहित कई मीडिया कर्मी शामिल रहे।

दिवंगत उर्मिला देवी का श्राद्ध कार्यक्रम 5 नवंबर को आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित किया जाएगा।

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ का असर, कोल्हान में हाई अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी

You may have missed