पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम खंडेलवाल ने चाकुलिया थाना का किया निरीक्षण

Advertisements

चाकुलिया: 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम खंडेलवाल ने चाकुलिया थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विकास आनंद लागुरी और धालभूमगढ़ के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित पंजियों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने, क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

About The Author

See also  गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामला: 9 और पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 15 पर कार्रवाई

You may have missed