पत्थरबाजी और एयर राइफल से फायरिंग का आरोपी प्रमोद दुबे गिरफ्तार, हथियार बरामद

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में पवन पांडे के घर और दुकान पर पत्थरबाजी व एयर राइफल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एयर राइफल भी उसके घर से बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पवन पांडे ने सिदगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ उनकी दुकान के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी की, जिससे दुकान के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। प्रमोद दुबे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज बरामद किया। फुटेज की जांच के बाद आरोपी के घर से एयर राइफल जब्त की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में प्रमोद दुबे ने स्वीकार किया कि उसने बरामद एयर राइफल से ही फायरिंग की थी। पूछताछ में घटना के पीछे रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया। आरोपी के अनुसार, पवन पांडे ने उससे व्यापार करने के लिए कुछ रुपये लिए थे, लेकिन वापस मांगने पर आनाकानी कर रहा था। इसी रंजिश और गुस्से में उसने कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिया।

About The Author

You may have missed