गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामला: 9 और पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 15 पर कार्रवाई

Oplus_16908288

Advertisements

सरायकेला : गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने रविवार को 9 और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें 2 सब-इंस्पेक्टर, 4 एएसआई, 2 हवलदार और 1 कांस्टेबल शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी सहित अब तक कुल 15 पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रविवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी खुद गम्हरिया थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की समीक्षा की। एसपी के अनुसार, ताजा निलंबन की कार्रवाई अनुशासनहीनता और घटना की जानकारी समय पर वरीय अधिकारियों को नहीं देने के कारण की गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी वायरलेस ऑपरेटर कांस्टेबल को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच जारी है और किसी अन्य अधिकारी या कर्मी की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। रविवार को पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री गीता कोड़ा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराने और सभी थानों को महिला-फ्रेंडली बनाने की मांग की। वहीं, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

About The Author

You may have missed