तेज रफ्तार डंपर और पिकअप वैन की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

Advertisements

रामगढ़ : जिले में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार डंपर और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे राजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर काली चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर हुई। पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। वैन में सवार सात लोग गोला से रामगढ़ जा रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। मृतकों की पहचान गोला के संग्रामपुर निवासी संदीप कुमार महतो, पतरातू निवासी सुनील नायक और गोला निवासी गंभीर महतो के रूप में हुई है। संदीप और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर महतो ने रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में कृष्णा नायक, मनोज नायक, विवेक नायक और जय कुमार नायक शामिल हैं। चारों का रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

राजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।

About The Author

You may have missed