इंस्टाग्राम चलाने पर 14 वर्षीय बेटी की हत्या, मां-बाप ने बंद खदान में फेंका शव

Advertisements

पूर्वी सिंहभूम : जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह में इंस्टाग्राम चलाने को लेकर हुए विवाद में माता-पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी कनकलता मुर्मू की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पिता रवींद्र मुर्मू और मां सुमानी मुर्मू ने 10 नवंबर को घर में ही डंडे से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद देर रात शव को गांव की बंद पत्थर खदान के गहरे पानी में फेंक दिया और बेटी के लापता होने की झूठी कहानी रच दी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कनकलता गेरुवाला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। थाना प्रभारी धनंजय पासवान के अनुसार, पिता उसके इंस्टाग्राम चलाने से नाराज थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। 13 नवंबर को बंद खदान से उसका शव बरामद किया गया था। इससे पहले 14 नवंबर को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में टाटा-काटिन मुख्य सड़क को करीब छह घंटे तक जाम रखा था। ग्रामीणों ने खदान की घेराबंदी और मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की थी। वार्ता के बाद तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता दी गई और आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने पर सहमति बनी।

पुलिस ने शुरुआत में पिता रवींद्र मुर्मू के बयान पर 14 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। माता-पिता के व्यवहार पर संदेह होने के बावजूद ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। करीब दस दिनों की जांच, ग्रामीणों और संदिग्धों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों से दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूर्वी सिंहभूम के एसपी ग्रामीण शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

About The Author

You may have missed