द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वुमेन की प्रभारी प्राचार्या बनीं डॉ. सबिता मिश्रा

जमशेदपुर : साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वुमेन में बुधवार को वाणिज्य एवं गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सबिता मिश्रा ने प्रभारी प्राचार्या के रूप में विधिवत पदभार संभाला। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें प्राचार्य कक्ष तक पहुंचाया। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. सबिता मिश्रा ने कॉलेज परिवार के प्रति आभार जताया और आपसी समन्वय एवं टीमवर्क के साथ काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिस भरोसे और उद्देश्य के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उसे सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने इस दायित्व को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके सफल संचालन के लिए कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं का सहयोग जरूरी है।
इस दौरान डॉ. किरण दूबे, डॉ. अनुराधा वर्मा, प्रो. प्रतिभा सिन्हा, डॉ. सुनीता बंशीरा, डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रो. फरजाना नईम, डॉ. अनामिका कुमार, डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ. कुमारी अनामिका, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. पूनम रजक, डॉ. दीप्ति, डॉ. मुक्ता रानी, डॉ. नुपुर, डॉ. पूर्वा दूबे, डॉ. उषा सिंह, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. नम्रता कुमारी, डॉ. सिता नन्दी, डॉ. कल्याणी झा, डॉ. पिकरेडेस जबीन, डॉ. निशा कांगुरी, प्रो. सुदीपा, शुभश्री सेन राय, प्रकाश कुमार, शरण, यामिनी, निशा, किरण, आसमां, श्रेया, रूपा, ऋचा, वर्षा, लाली और उत्तरा समेत महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


