कार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद-आसनसोल के बीच चलेंगी चार स्पेशल मेमू ट्रेनें

Advertisements

धनबाद : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 24 नवंबर को धनबाद और आसनसोल के बीच चार स्पेशल मेमू ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें एक दिन के लिए संचालित होंगी। आसनसोल से धनबाद के लिए पहली स्पेशल मेमू सुबह 7:30 बजे रवाना होकर सुबह 9 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दोपहर 12 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं, धनबाद से आसनसोल के लिए पहली मेमू सुबह 9:30 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन दोपहर 2:30 बजे खुलेगी और दोपहर 3:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनें बराचक, सीतारामपुर, कुल्टी, बराकर, कुमारधुबी, मुगमा, थापरनगर, कालूबथान, छोटा अंबोना, प्रधानखंता और धोखरा हॉल्ट स्टेशनों पर रुकेंगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

About The Author

See also  सड़क सुरक्षा रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

You may have missed