आखिरी पलों में गोल, बालीजोरी ने रोमांचक मुकाबला जीतकर नॉकआउट में बनाई जगह

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारसुगुड़ा : स्थानीय मनमोहन एमई स्कूल मैदान में आयोजित जय हिंद लीग कम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब बालीजोरी ने वीर सिंह क्लब सारसमाल को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में बालीजोरी ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में सारसमाल ने बराबरी का गोल कर मुकाबले को 1-1 कर दिया।मैच के अंतिम क्षणों में बालीजोरी ने निर्णायक गोल कर जीत अपने नाम कर ली। मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी कार्तिक दास ने निभाई, जबकि मैच रेफरी संजय किसान रहे। मुख्य अतिथि सीए महेंद्र केडिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बालीजोरी के शक्ति कुम्हार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जयहिंद क्लब के प्रमुख मोहन मिश्रा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मेगा लीगल कैंप में बड़ी राहत, 65 लाभार्थियों को मिली 22 लाख की परिसंपत्ति

You may have missed