18 घंटे में तीन महिलाओं से चेन स्नैचिंग, बढ़ते आतंक से लोगों में आक्रोश

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। महज 18 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की घटनाओं ने लोगों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी पैदा कर दिया है। बदमाशों ने सोनारी, साकची और उलीडीह थाना क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया। ताजा घटना उलीडीह के संकोसाई रोड नंबर-1 में हुई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी के गले से बाइक सवार अपराधी करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार हुई तीन वारदातों से लोगों ने पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ब्रेन मलेरिया की चपेट में CRPF के दो जवान, तीसरे मरीज की हालत ने बढ़ाई चिंता

You may have missed