IndiGo की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से हुआ ऑनलाइन रिसेप्शन,

0
Advertisements
Advertisements

कर्नाटक: कर्नाटक के हुबली में नए शादीशुदा जोड़े का रिसेप्शन था लेकिन दुल्हन के माता-पिता बेटी और दामाद की जगह रिसेप्शन में बैठे और इसके पीछे कारण था- इंडिगो की फ्लाइट का कैंसिल होना। दरअसल, हुबली की मेधा क्षीर सागर और भुवनेश्वर के संगम दास जो कि बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं,  ने 23 नवंबर को भुवनेश्वर में शादी रचाई। इसके बाद दुल्हन के होमटाउन हुबली में बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। दुल्हन के परिवार ने हुबली के गुजरात भवन में इसके लिए सारी तैयारियां कर ली थीं।आखिरी वक्त पर प्रोग्राम कैंसिल करना मुमकिन नहीं था और नए जोड़े का पहुंच पाना और भी मुश्किल. इसी उलझन के बीच परिवार ने एक अनोखी तरकीब निकाली, जिसने पूरे रिसेप्शन को खास बना दिया. कपल ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए अपना रिसेप्शन अटेंड किया. मेधा क्षिरसागर और संगमा दास बेंगलुरु में काम करने वाले दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर शादी के बाद अपने रिसेप्शन के लिए एक्साइटेड थे. उनकी 23 नवंबर को भुवनेश्वर में शादी हुई और 3 दिसंबर को हुब्बली में रिसेप्शन तय था. तैयारी पूरी थी, रिश्तेदार पहुंच चुके थे, हॉल जगमगा रहा था. लेकिन सुबह से शुरू हुआ इंतजार रात में बदल गया और रात भोर होते-होते निराशा में.भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुब्बली के लिए बुक की गई उड़ानें पहले लेट होती रहीं, फिर अचानक 4 बजे फ्लाइट कैंसिल का मैसेज आया.  देशभर में पायलट की कमी के चलते इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द की जा रही थीं, और यह जोड़ा भी उसी अफरा-तफरी में फंस गया. उनके जैसे कई रिश्तेदार जो दूसरे रूट से आ रहे थे, वे भी रास्ते में ही अटक गए.उधर हुब्बली में हॉल भर चुका था. मेहमानों को वापस भेजना असंभव था. ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के परिवार ने एक अनोखा फैसला किया. मेधा के माता-पिता ने मंच पर वे कुर्सियां संभालीं, जहां उनके बच्चे बैठने वाले थे, ताकि रस्में पूरी हो सकें. वहीं भुवनेश्वर में तैयार बैठे नवविवाहित जोड़े ने वीडियो कॉल के जरिए रिसेप्शन में वर्चुअली एंट्री ली. रंग-बिरंगी लाइटों से सजे हॉल में जब स्क्रीन पर दूल्हा-दुल्हन नजर आए, तो सभी मेहमानों के चेहरे पर मुस्कान भी थी और हैरानी भी क्योंकि इतना बड़ा दिन शायद ही कभी इस तरह मनाया जाता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed