कोलकाता बंदरगाह से चली पहली मालगाड़ी पहुंची नेपाल, भारत-नेपाल व्यापार में जुड़ा नया अध्याय

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : भारत-नेपाल रेल संपर्क को नई मजबूती देते हुए कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के विराटनगर कस्टम यार्ड तक पहली 40 वैगनों वाली वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी सफलतापूर्वक पहुंच गई। रेलवे के अनुसार यह उपलब्धि संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतीक है और दोनों देशों के बीच सीमा पार माल परिवहन के क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब कोलकाता बंदरगाह से माल बिना सीमा पर दूसरे वाहनों में उतारे सीधे रेल के जरिए विराटनगर तक पहुंचाया जा सकेगा। यह सुविधा योगवानी (भारत) और विराटनगर (नेपाल) के बीच ब्रॉड गेज रेल लिंक के कारण संभव हुई है। रेलवे का मानना है कि इससे परिवहन समय, लॉजिस्टिक्स लागत और माल की हैंडलिंग में कमी आएगी, साथ ही भारत और नेपाल के बीच व्यापार तथा क्षेत्रीय संपर्क को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  बुजुर्ग माता-पिता को घर से नहीं निकाल सकते बच्चे, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला; जरूरत पर संपत्ति भी वापस हो सकती है

You may have missed