गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत, इलाज के लिए ₹30 करोड़ देगा कोल इंडिया

Advertisements

धनबाद : थैलेसीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के इलाज के लिए कोल इंडिया लिमिटेड ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के तहत 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पहल का उद्देश्य ऐसे बच्चों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक तंगी उनके उपचार में बाधा न बने।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस योजना के तहत पात्र बच्चों के इलाज का खर्च वहन किया जाएगा और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी। कोल इंडिया का मानना है कि इस पहल से थैलेसीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे कई बच्चों को जीवनरक्षक उपचार मिल सकेगा। कंपनी की इस सामाजिक पहल को गंभीर बीमारियों से प्रभावित गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद माना जा रहा है.

About The Author

See also  'संवाद' कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

You may have missed