हाथियों का आतंक बढ़ा, एक की मौत के बाद दूसरे जिले में भी दहशत
Advertisements

गिरिडीह : बिरनी प्रखंड में उत्पात मचाने और एक युवक की जान लेने के बाद जंगली हाथियों का झुंड अब कोडरमा जिले के पपीलो जंगल में पहुंच गया है। वन विभाग की आपसी समन्वय बैठक के बाद हाथियों को सुरक्षित तरीके से कोडरमा की सीमा में प्रवेश कराया गया, ताकि आबादी वाले इलाकों में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.हाथियों के झुंड ने पिछले दिनों कई गांवों में फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीमें लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और लोगों से जंगल या हाथियों के आसपास नहीं जाने तथा सतर्क रहने की अपील की गई है।
Advertisements

Advertisements



