रातभर दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल में सोते रहे कर्मचारी, इलाज न मिलने पर मचा बवाल



गढ़वा : श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पेट में तेज दर्द से पीड़ित एक महिला रात में इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी बंद कमरे में सोते रहे और काफी प्रयास के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण परिजनों को महिला को निजी क्लीनिक ले जाकर इलाज कराना पड़ा।घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल की कार्यशैली पर नाराजगी जताई जा रही है। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक शिकायत पहुंची है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




