आदित्यपुर में आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल, रोड नंबर चार स्थित रूई दुकान के पास हुई घटना, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Advertisements

आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर चार में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोड नंबर चार स्थित एक रूई दुकान के पास दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। बताया जाता है कि पहले एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने भी उस पर चाकू से वार कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आरआईटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

About The Author

See also  डीएवी एनआइटी कैंपस के छठी कक्षा के छात्र सिद्धांत सिंह बने एसआइपी एबेकस के राष्ट्रीय विजेता

You may have missed