रिलेटिव ग्रेडिंग में सुधार की मांग को लेकर एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों का धरना

Advertisements

आदित्यपुर। एनआईटी जमशेदपुर में रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर सोमवार देर रात छात्रों ने संस्थान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्र एनआईटी के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए। छात्र परीक्षा परिणाम में अपनाई जा रही ग्रेडिंग व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

छात्र प्रखर आनंद और मनीष ने बताया कि रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम में गड़बड़ी को लेकर कई बार संस्थान प्रबंधन के साथ बैठक हो चुकी है। इस मुद्दे पर दो सेमेस्टर भी बीत चुके हैं, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। छात्रों का आरोप है कि पहले जहां अधिक अंक प्राप्त करने पर बेहतर ग्रेड मिलता था, वहीं मौजूदा व्यवस्था में अधिक अंक लाने के बावजूद अपेक्षाकृत कम ग्रेड मिल रहा है। इससे विद्यार्थियों का सीजीपीए प्रभावित हो रहा है।

छात्रों का कहना है कि ग्रेडिंग व्यवस्था का सीधा असर भविष्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों पर भी पड़ सकता है। विभिन्न कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के सीजीपीए और ग्रेड को चयन का महत्वपूर्ण आधार बनाती हैं। ऐसे में ग्रेडिंग सिस्टम की वजह से सीजीपीए कम होने पर योग्य विद्यार्थियों को भी प्लेसमेंट में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

छात्रों के मुताबिक, देश के कई एनआईटी और आईआईटी संस्थानों में भी रिलेटिव ग्रेडिंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन यहां लागू व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों की आपत्तियां हैं। छात्रों की मांग है कि ग्रेडिंग सिस्टम की समीक्षा कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि प्राप्त अंकों और दिए जाने वाले ग्रेड के बीच उचित सामंजस्य रहे। फिलहाल देर रात तक छात्रों का धरना जारी रहने की बात कही गई।

About The Author

You may have missed