बोकारो में अवैध एल्यूमिनियम कारोबार का खुलासा, कार से 70 किलो सामान जब्त, तीन गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बालीडीह थाना पुलिस ने अवैध एल्यूमिनियम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में एल्यूमिनियम सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 22 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि उजला रंग की एक आल्टो कार में अवैध एल्यूमिनियम का कटिंग किया हुआ सामान लेकर कुछ लोग बालीडीह थाना मोड़ की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम ने आल्टो कार नंबर JH10V-3892 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से करीब 70 किलोग्राम एल्यूमिनियम का कटिंग किया हुआ सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बोकारो स्टील प्लांट के पास सेक्टरों में चोरी कर सामान बेचने का काम करते थे।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार उपाध्याय उर्फ चन्नू, शिव कुमार और रौहित गोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी चन्नू का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ बालीडीह थाना में चोरी और अन्य मामलों के तहत केस दर्ज हैं।
बालीडीह थाना में इस संबंध में कांड संख्या 91/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जब्त एल्यूमिनियम और वाहन को कब्जे में ले लिया है। छापेमारी टीम में पुअनि संदीप कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि अजय कुमार राय, पुअनि अभिषेक कुमार गौतम और हवलदार जवाहर मुंडा शामिल रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed