निखार सबलोक हत्याकांड में कन्हैया सिंह हिरासत में, ‘हाफ एनकाउंटर’ की आशंका से परिजन चिंतित

Advertisements

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में चांडिल पुलिस ने बागबेड़ा के प्रधानटोला निवासी कन्हैया सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने कन्हैया सिंह को बागबेड़ा थाना बुलाया था। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ थाना पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे चांडिल थाना की पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और साथी भी पुलिस वाहन के पीछे-पीछे चांडिल थाना पहुंच गए। परिजनों को आशंका थी कि पुलिस के हालिया विशेष अभियान के दौरान कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ जैसी घटना कन्हैया सिंह के साथ भी हो सकती है। इसी चिंता के कारण वे उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान थे।
निखार सबलोक की हत्या गत 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन में गोली मारकर की गई थी। वह कदमा के विजया हेरिटेज के निवासी और होटल कारोबारी थे। इस मामले में पुलिस अब तक साजिशकर्ता के तौर पर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें सोनारी के खूंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव, कपाली निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह, सोनारी निवासी सुशील केराई, मानगो निवासी रोहित सिंह और सुनील रजक के अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस तथा अंकित सिंह शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, हत्याकांड में गिरफ्तार अशोक सिंह राघव और कन्हैया सिंह के बीच करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस कन्हैया सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की साजिश में उनकी संभावित भूमिका का पता लगाया जा सके। फिलहाल हत्याकांड में कन्हैया सिंह की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed