लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, ऑटो में बैठाकर महिला से छिनतई करने वाला बदमाश दबोचा गया-

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने महिला से लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है, जहां 15 अक्टूबर 2024 को निकिता कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अपराधियों ने उन्हें जबरन ऑटो में बैठाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के अनुसार आरोपी अभय पांडेय, बरदान विश्वकर्मा और अन्य लोगों ने उन्हें जबरदस्ती ऑटो में बैठाया और सेक्टर-9 कुलिंग प्वाइंट की ओर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट कर पर्स में रखे चार से पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया गया। घटना के बाद आरोपी महिला को नया मोड़ इलाके में उतारकर फरार हो गए। मामले में बालीडीह थाना कांड संख्या 301/2024 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
पुलिस ने अनुसंधान और छापेमारी अभियान के दौरान मुख्य आरोपी अभय पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। वह बालीडीह थाना क्षेत्र के हनुमाननगर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अन्य कांडों में भी फरार चल रहा था।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ बालीडीह थाना में वर्ष 2021, 2023 और 2024 में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में संदीप कुमार, अजय कुमार राय, हवलदार जवाहर मुंडा और बालीडीह थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed