भारतीय महिला हॉकी टीम में दो बेटियों का चयन, जिले में खुशी और गर्व का माहौल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी संदीप मांझी और पुष्पा कुमारी का चयन अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी चीन में होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों के बीच गर्व का माहौल देखा जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दोनों खिलाड़ी लंबे समय से सिमडेगा हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके कोचों और साथियों ने बताया कि अनुशासन, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सिमडेगा लगातार देश को महिला हॉकी खिलाड़ी दे रहा है। संदीप मांझी, भारतीय खिलाड़ी संगीता कुमारी की छोटी बहन हैं, जबकि पुष्पा ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद मेहनत के दम पर टीम में जगह बनाई है।

कोच तारिणी कुमारी और साथी खिलाड़ियों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रही अन्य खिलाड़ियों ने भी कहा कि संदीप और पुष्पा की सफलता से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed