5 दिन के आंदोलन के बाद झुका प्रशासन, अब शुरू होगी सरस्वती नदी की सफाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : सरस्वती नदी को बचाने की मांग को लेकर युवा अभिषेक भारद्वाज का पांच दिनों तक चला एकल आंदोलन आखिरकार सफल हो गया। रंका मोड़ पर तेज धूप में लगातार प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन ने नदी की सफाई शुरू करने का फैसला लिया है। एसडीएम संजय कुमार के आश्वासन के बाद अभिषेक ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रशासन ने कहा है कि 23 मई से ही सरस्वती नदी की सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अभिषेक भारद्वाज पिछले पांच दिनों से हाथ में तख्ती लेकर अकेले आंदोलन कर रहे थे। धीरे-धीरे इस मुहिम को लोगों का समर्थन मिलने लगा। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, भारत करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह और आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा समेत कई लोगों ने अभियान का समर्थन किया। आंदोलन के दौरान अभिषेक ने प्रशासन पर नदी संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप भी लगाया था।

एसडीएम ,पहले नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी रह चुके हैं और सरस्वती नदी सफाई अभियान से जुड़े रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अब नदी को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाएगी। अभिषेक भारद्वाज ने प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि गढ़वा के भविष्य को सुरक्षित करने की शुरुआत है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed