XLRI के ‘HR for the Greater Good Conclave 2.0’ में DMRC ने जीता ‘HR for the Greater Good 2026’ पुरस्कार

जमशेदपुर: XLRI – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सेंटर फॉर एचआर रिसर्च एंड स्टडीज (CHRS) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘HR for the Greater Good Conclave 2.0’ का समापन हुआ। यह सम्मेलन 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं ने मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) से जुड़ी समकालीन चुनौतियों और कार्यप्रणालियों पर विचार-विमर्श किया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य यह समझना था कि जिम्मेदार, सुदृढ़ और कर्मचारी-केंद्रित संगठनों के निर्माण में HR किस प्रकार अधिक सार्थक भूमिका निभा सकता है। चर्चाओं और संस्थागत प्रस्तुतियों में पांच प्रमुख विषयों—HR में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाना, श्रम सुधारों का श्रम व्यवस्थाओं पर प्रभाव, पर्यावरण एवं स्थिरता के संदर्भ में ग्रीन HRM, टोटल रिवार्ड्स एवं करियर मैनेजमेंट तथा व्यवसाय और HR/IR प्रक्रियाओं का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन—पर विशेष ध्यान दिया गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य, विशेषज्ञ सत्र, पैनल चर्चा और विभिन्न संस्थाओं की प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। इससे अलग-अलग क्षेत्रों के बीच सीखने और संवाद का मंच तैयार हुआ। सम्मेलन में AI को मानव-केंद्रित तरीके से अपनाने, श्रमिकों की गरिमा एवं श्रम सुधार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, AI-फर्स्ट संगठनों, कर्मचारियों के कल्याण और भविष्य के कार्यस्थल जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण ऐसी संस्थाओं को सम्मानित करना रहा, जिन्होंने कर्मचारियों, संगठन और समाज के लिए व्यापक मूल्य सृजित करने के उद्देश्य से उल्लेखनीय HR कार्यप्रणालियां अपनाई हैं।
HR for the Greater Good Conclave 2.0 के विजेता
- HR for the Greater Good 2026 Award: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)
- Most Consistent & Employee-centric HR Practices: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC)
- Artificial Intelligence Adoption in HR: CRED
- Impact of Labour Reforms on Labour Relations: नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NLCIL)
- Environment and Sustainability: Green HRM: लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
- Total Rewards and Career Management: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड
- Digital Transformation of Business and HR/IR Processes: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज
विभिन्न संस्थाओं की प्रस्तुतियां सम्मेलन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं। इसमें संगठनों ने पांच प्रमुख विषयों से जुड़ी अपनी कार्यप्रणालियां और अनुभव साझा किए। DRDO, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, NHPC, वर्चुसा कंसल्टिंग सर्विसेज लिमिटेड, NTPC, NLCIL, NALCO, PwC एक्सेलेरेशन सेंटर इंडिया, DVC, वालचंद पीपल फर्स्ट लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड, DMRC, L&T, CRED, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड, टाटा पावर और टाटा स्टील सहित कई संस्थाओं ने भाग लिया।
तीन दिनों तक चले संवाद, सीख और विभिन्न संगठनों की कार्यप्रणालियों को साझा करने के बाद 2 सितंबर को समापन सत्र और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ।
‘HR for the Greater Good Conclave’ के संयोजक एवं XLRI जमशेदपुर के HRM क्षेत्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जतिंदर कुमार झा ने कहा कि AI निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है, श्रम कानूनों को नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है और स्थिरता अब अनिवार्य होती जा रही है। ऐसे में HR की भूमिका केवल बदलावों में सहयोग करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह संगठनात्मक विकास का प्रमुख चालक और दीर्घकालिक मूल्य सृजनकर्ता बनता जा रहा है।
‘HR for the Greater Good Conclave 2.0’ मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में XLRI की लंबे समय से चली आ रही भागीदारी और जिम्मेदार नेतृत्व तथा बेहतर कार्यस्थलों के निर्माण की उसकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। इस मंच का उद्देश्य संगठनों को HR की प्रभावशीलता के पारंपरिक मानकों से आगे बढ़कर कर्मचारियों, संस्थाओं और समाज पर मानव संसाधन नीतियों के व्यापक प्रभाव पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।


