ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, सरकार की नई पहल से लाखों लोगों को राहत

Advertisements

रांची : झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार और टाटा मोटर्स के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस संस्थान के शुरू होने से व्यावसायिक चालकों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण मिलेगा, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को ड्राइविंग और लर्नर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटारे पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को लाइसेंस बनवाने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था के जरिए बेहतर चालक तैयार करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटा स्टील में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आंतरिक बहाली, 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

You may have missed