टाटा स्टील में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आंतरिक बहाली, 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को अधिकारी वर्ग में शामिल होने का अवसर देते हुए असिस्टेंट मैनेजर (आईएल-6 ग्रेड) के विभिन्न पदों पर आंतरिक बहाली निकाली है। कंपनी के अलग-अलग लोकेशनों पर कुल 34 टेस्ट क्लस्टर (डोमेन) में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें एडमिनिस्ट्रेशन, ब्लास्ट फर्नेस, केमिकल, सिविल, कोक प्लांट, कोल्ड रोलिंग, कॉरपोरेट ऑडिट, फाइनेंस और कमर्शियल सहित अन्य विभाग शामिल हैं। इस संबंध में टैलेंट एक्विजिशन, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट एवं टैलेंट डेवलपमेंट की हेड शिवांगी सिन्हा के हस्ताक्षर से आंतरिक सर्कुलर जारी किया गया है। इच्छुक कर्मचारी कंपनी के आंतरिक पोर्टल ‘आइरिस’ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जिसे अनुभव की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि भी माना जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस बहाली प्रक्रिया में टाटा स्टील और उसकी विलय हुई इकाइयों के एनओपीआर (कर्मचारी ग्रेड) तथा ओएल ग्रेड के पात्र कर्मचारी शामिल हो सकेंगे। आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम डिग्री, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर योग्यता होना जरूरी है। पार्ट टाइम, डिस्टेंस एजुकेशन या पत्राचार माध्यम से पढ़ाई करने वाले कर्मचारी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। बीई, बीटेक, एमई और एमटेक योग्यता वाले कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील में कम से कम तीन वर्ष की निरंतर सेवा अनिवार्य रखी गई है। वहीं, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट या डुअल डिग्री धारकों के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।

लेटरल एंट्री के तहत कंपनी में शामिल हुए कर्मचारियों के लिए भी अनुभव संबंधी विशेष शर्तें लागू होंगी। इसके अलावा ओएल ग्रेड के कर्मचारियों के लिए पिछले दो मूल्यांकन वर्षों में निर्धारित न्यूनतम रेटिंग स्कोर प्राप्त करना और वर्तमान स्तर पर कम से कम दो वर्ष की सेवा पूरी करना जरूरी होगा। पात्र कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आंतरिक पोर्टल पर आवेदन जमा करना होगा।

About The Author

You may have missed