औचक निरीक्षण में कार्यालय से गायब मिले अधिकारी-कर्मचारी, विधायक ने मुख्य द्वार पर दिया धरना

Advertisements

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार सुबह पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10:10 बजे कार्यालय पहुंचने पर अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज विधायक कार्यालय के अंदर जाने के बजाय मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए। करीब 10:25 बजे अंचलाधिकारी निकिता बाला कार्यालय पहुंचीं और विधायक से अंदर बैठने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। विधायक करीब 11:30 बजे तक मुख्य द्वार पर बैठे रहे और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने के समय पर नजर रखी। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा कुमारी, श्रम पदाधिकारी धीरज कुमार, मनरेगा बीपीओ गुरचरण महतो, क्लर्क अब्दुल रहमान, कार्तिक दास और लेडी सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी देर से पहुंचे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान विधायक ने देर से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई और समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी। कुछ पुरुष कर्मचारियों को उन्होंने माला पहनाकर व्यंग्यात्मक तरीके से स्वागत भी किया। विधायक ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी जरूरी है, ताकि आम लोगों को अपने काम के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य चल रहा है। पोटका में 20 हजार से अधिक मतदाता विसंगति सूची में हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीण दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं। उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कार्यालय में संबंधित कार्य धीमी गति से हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

See also  झारखंड में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने की संभावना, 2047 तक 100 गीगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से लोग अपना काम छोड़कर सुबह कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर मौजूद नहीं रहने से उन्हें बेवजह इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई है और संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। विधायक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

About The Author

You may have missed