भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का विरोध, भाजपा ने फूंका राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला

जमशेदपुर : भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को हुई लाठीबाजी और पत्थरबाजी का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। घटना के विरोध में मंगलवार को जिला भाजपा की ओर से साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सोमवार की घटना के खिलाफ नाराजगी जताई। पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध का मोर्चा खोलते हुए लाठीबाजी और पत्थरबाजी की घटना की निंदा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने के कई तरीके हैं, लेकिन हिंसा और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं हैं।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सोमवार को हुई झड़प के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


