छात्र की मौत पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र

Advertisements

रांची : ट्रिपल आईटी रांची के 19 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार की मौत के मामले में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित हॉस्टल परिसर में धरने पर बैठे छात्र संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट छात्रों से बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याएं मंत्रालय तक पहुंचा दी गई हैं और मामले की जांच के लिए विभिन्न संस्थानों के प्रोफेसरों की एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी के सदस्य रांची आकर छात्रों की शिकायतें सुनेंगे और सभी मुद्दों की जांच करेंगे। चेयरमैन ने संस्थान की खामियां दूर करने और मामले की नियमित समीक्षा करने का आश्वासन दिया। हालांकि, छात्र निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंगलवार दोपहर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शैक्षणिक दबाव और संस्थान की अव्यवस्था के कारण आदित्य की जान गई है और निदेशक को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उनके संबोधन के दौरान चेयरमैन वहां से चले गए। बताया गया कि चेयरमैन ने किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी में छात्रों से बातचीत नहीं करने की बात कही थी। बाद में छात्रों ने देवेंद्रनाथ महतो को बातचीत से अलग कर दिया, लेकिन वे परिसर में मौजूद रहे। इससे पहले सोमवार को छात्रों ने खेलगांव-टाटीसिलवे मार्ग जाम कर दिया था, जिससे यात्री और स्कूली बसों सहित कई वाहन फंस गए थे। उस दिन भी चेयरमैन ने करीब दो घंटे तक छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था।

See also  झारखंड में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने की संभावना, 2047 तक 100 गीगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य

बिहार के पूर्णिया जिले के रामबाग नयाटोला निवासी आदित्य के पिता विष्णुदेव कुमार राय ने रविवार को खेलगांव थाने में शिकायत देकर निदेशक और संस्थान प्रबंधन के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने हॉस्टल की अव्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की कमी और निर्धारित एसओपी का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने और कथित लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान नहीं बच सकी। वहीं, खेलगांव थाना प्रभारी निर्भर कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है और जांच में किसी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

About The Author

You may have missed