दलमा में बिना मंजूरी पर्यटक कॉटेज निर्माण पर सीईसी सख्त, वन और पर्यटन विभाग से मांगा जवाब

Advertisements

जमशेदपुर : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की पूर्व मंजूरी के बिना पर्यटक कॉटेज और गेस्ट हाउस के निर्माण का मामला केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के समक्ष पहुंचा है। सोमवार को सुनवाई के दौरान समिति ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर वन विभाग से कड़े सवाल पूछे। समिति ने पूछा कि वन क्षेत्र में सरकारी राशि खर्च कर निर्माण कार्य कराने के लिए तय नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए। सुनवाई में दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी वन विभाग की ओर से शामिल हुए। वन और पर्यटन विभाग की ओर से लिखित जवाब या शपथ पत्र दाखिल नहीं किए जाने पर समिति ने दोनों विभागों को इसके लिए ढाई सप्ताह का समय दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

याचिकाकर्ता प्रतीक शर्मा की ओर से अधिवक्ता सौरभ शर्मा ने समिति के समक्ष पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि दलमा अभयारण्य के मकुलाकोचा और पिंड्राबेड़ा में झारखंड सरकार का वन विभाग, पर्यटन विभाग की वित्तीय सहायता से पर्यटक कॉटेज का निर्माण करा रहा है। याचिकाकर्ता के अनुसार, निर्माण से पहले राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की आवश्यक मंजूरी नहीं ली गई और वन संरक्षण कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया। याचिका में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2020 में तैयार अभयारण्य की स्वीकृत प्रबंधन योजना में नए पर्यटक कॉटेज बनाने का प्रावधान नहीं है। योजना के अध्याय आठ में शामिल इको-डेवलपमेंट गतिविधियों में भी ऐसे निर्माण का उल्लेख नहीं किया गया है।

See also  डिग्री के साथ हुनर, नवाचार और रोजगार की तैयारी: NIT जमशेदपुर में MES का विशेष प्रयास

याचिकाकर्ता ने निर्माण गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, बिना आवश्यक अनुमति निर्माण कराने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की सिफारिश करने की मांग की है। निर्माण कार्य रोकने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। फिलहाल सीईसी ने मामले में अंतिम फैसला नहीं लिया है। वन और पर्यटन विभाग के लिखित जवाब मिलने के बाद आगे की सुनवाई और कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed