गोलमुरी बैंक लूटकांड की डीआईजी ने की समीक्षा, दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा की उपस्थिति में मंगलवार, 13 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब सहित नगर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। इस दौरान गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले में अब तक की गई कार्रवाई, अनुसंधान की प्रगति और जांच से जुड़े संभावित बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों की निगरानी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा त्योहार के दौरान यातायात प्रबंधन और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

About The Author

See also  यूसिल प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

You may have missed