दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जमशेदपुर में बाइक पेट्रोलिंग तेज, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

Advertisements

जमशेदपुर  :  आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस द्वारा शहर में बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से प्रमुख सड़कों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जमशेदपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा का त्योहार शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सुरक्षित दुर्गा पूजा, शांतिपूर्ण जमशेदपुर — जमशेदपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में।

About The Author

See also  छठ में परिवार के साथ घाट गया क्लर्क, घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

You may have missed