दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SSP ने की समीक्षा, CCTV से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब ने 17.10.2026 को साकची स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष में लगे CCTV के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्रों और संवेदनशील चौक-चौराहों की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर नजर रखी।

समीक्षा के दौरान डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान लगातार निगरानी रखने, किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

About The Author

See also  NSU जमशेदपुर का IMA USA के साथ समझौता, विद्यार्थियों को मिलेंगे वैश्विक करियर के अवसर

You may have missed