आशियाना आदित्य सोसाइटी में नवरात्र की धूम, माता की चौकी में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित आशियाना आदित्य सोसाइटी में दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शारदीय नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। सप्तमी पर शनिवार को डॉ. कुन्दन सिंह और डॉ. पूनम सिंह के सौजन्य से ‘माता का जागरण एवं भव्य चौकी’ का आयोजन हुआ। हरिओम सुंदरकांड कीर्तन मंडली के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।


इससे पहले षष्ठी की शाम बंगाल से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता का पट खोला। सोसाइटी की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में धुनुची नृत्य और गरबा प्रस्तुत किया। प्रीतम कुमार सिंह और संजीव मिश्रा ने भजन गाए।
इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष शंकर गुरुनाथन, सचिव अमिता चौधरी, सह सचिव कुन्दन कुमार, सोसाइटी अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण, उपाध्यक्ष राजीव नंदन समेत कई पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।


