राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अंकित यादव ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयन

Advertisements

हजारीबाग : जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हजारीबाग के 12वीं कक्षा के छात्र अंकित कुमार यादव ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता की कराटे स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विद्यालय की प्राचार्या निकिता कुमारी ने कहा कि अंकित की उपलब्धि पूरे विद्यालय और हजारीबाग जिले के लिए गर्व की बात है, और इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

खेल शिक्षिका संजू कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अंकित को बधाई दी। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि अंकित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

About The Author

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, जमशेदपुर की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

You may have missed