डिमना लेक मौत मामले में बड़ा खुलासा! 5 मोबाइल के CDR से खुलेगा राज, हत्या एंगल पर जांच तेज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डिमना लेक में दो डॉक्टरों की संदिग्ध डूबकर मौत के मामले की जांच अब और तेज कर दी गई है। पुलिस ने घटना से जुड़े पांच लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन की तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही घटना में जीवित बचे डॉक्टर यश के बयान का भी तकनीकी विश्लेषण कराया जाएगा, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।मृतक डॉक्टरों के परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल डेटा, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, साकची फ्लैट से रची गई थी पूरी साजिश

You may have missed