कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, साकची फ्लैट से रची गई थी पूरी साजिश

जमशेदपुर :कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। जांच के अनुसार, अपहरण की साजिश साकची स्थित एक फ्लैट से तैयार की गई थी। इसी जगह से आरोपियों ने योजना बनाई और वारदात को अंजाम देने की रणनीति तय की।


पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में आरोपियों ने पहले रेकी की थी और इसके बाद कैरव गांधी के अपहरण की योजना बनाई। उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव का अपहरण 13 जनवरी को किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस को साजिश से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, अपहरण की पूरी योजना संगठित तरीके से बनाई गई थी और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है।


