पुलिस और राहुल दुबे गैंग में मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार; एक को लगी गोली
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

हजारीबाग :राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
Advertisements

Advertisements

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने और लेवी वसूली के उद्देश्य से पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


