322 किलो गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार… अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 322 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस अभियान में सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजा ओडिशा से आसनसोल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया कि गांजे को वाहन में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खांचे में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

About The Author

See also  दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर तैयारियां तेज, श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

You may have missed