145 अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तय, प्रशासन के फैसले से मचा हड़कंप

Advertisements

जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। सीतारामडेरा क्षेत्र में 145 अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माणों को हटाने के लिए 6 अगस्त को बुलडोजर अभियान चलाया जाएगा। संबंधित लोगों के खिलाफ झारखंड पब्लिक लैंड एन्क्रोचमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन ने अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशासन के अनुसार चिन्हित अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। तय तारीख पर अवैध ढांचों को हटाने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  भूषण बाड़ा केस में किशोरी ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सामने भी आरोपों का समर्थन नहीं किया

You may have missed