शत प्रतिशत रहा गायत्री शिक्षा निकेतन का रिजल्ट,अबिधा पॉल बनी स्कूल टॉपर, कशिश को दूसरा व नूपुर को मिला तीसरा स्थान 

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: सीबीएसई के द्वारा आज घोषित 10वीं परीक्षा के रिजल्ट में आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_04 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. परीक्षा में स्कूल के कुल 231 छात्रों ने भाग लिया था तथा सभी छात्र परीक्षा में सफल रहे. परीक्षा में 96% अंक प्राप्त करने वाली अबिधा पॉल स्कूल टॉपर बनी है. जबकि 94% अंक प्राप्त करने वाली कशिश श्रीवास्तव को द्वितीय एवं 91% अंक प्राप्त करने वाली नूपुर मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है . स्कूल की अधिष्ठात्री श्रीमती गायत्री देवी एवं चेयरमेन इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामना दी है. स्कूल के प्रथम टॉपर अबिधा पाल के पिता तपस पॉल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल कंपनी में कार्यरत हैं. अबिधा इंटर में साइंस लेकर पढ़ाई कर कुशल इंजीनियर बनना चाहती है. जबकि द्वितीय टॉपर कशिश श्रीवास्तव कॉमर्स की पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है. वहीं,l तृतीय टॉपर नूपुर मिश्रा आगे साइंस की पढ़ाई कर प्रोफेसर बनना चाहती है. स्कूल के टॉप थ्री छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षक_शिक्षिकाओं को दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आज से शुरू सावन, 4 सोमवार को लेकर शिवालयों में खास तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed