पेय पदार्थ के गोदाम में चोरी का खुलासा, 461 पीस सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक स्थित मनोज कुमार एंड ब्रदर्स के गोदाम में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सोनू कुमार उर्फ बरकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 461 पीस पेय पदार्थ बरामद किए हैं। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 16 अक्टूबर की रात गोदाम का ताला तोड़कर पेय पदार्थों की चोरी की गई थी। गोदाम संचालक की लिखित शिकायत पर सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान डुंडीबाग से सोनू कुमार उर्फ बरकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद पेय पदार्थों में 220 पीस मैंगो टैंगो, 120 पीस स्पोर्टी प्रो, 108 पीस फ्रूटी और 13 पीस स्वदेशी जीरा शामिल हैं। इस तरह कुल 461 पीस सामान पुलिस ने बरामद किया है।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस अब इस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

About The Author

You may have missed