दुर्गापूजा में दो कारोबारियों की हत्या की साजिश का खुलासा, 40 लाख की सुपारी मामले में चार गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान दो कारोबारियों की हत्या की कथित साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई छपरहिया मोहल्ला, गोशाला नाला रोड निवासी राजेश कुमार साहू, जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड निवासी मन्नु कुमार, बिहार के छपरा दाउदनगर निवासी प्रतीक कुमार और छपरा निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ रितिक शामिल हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश कुमार साहू ने भुवनेश्वर के एक बिल्डर की हत्या के लिए 40 लाख रुपये की सुपारी ली थी। वारदात के बाद शूटरों को 15 लाख रुपये देने की योजना थी। इसके अलावा निजी रंजिश और वर्चस्व को लेकर जुगसलाई के एक मसाला कारोबारी को भी निशाना बनाने की साजिश थी। रेलवे ओवरब्रिज के पास अपराध की योजना बनाए जाने की गुप्त सूचना पर सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें डीएसपी सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, राजेश ने वारदात के लिए बिहार के छपरा से शूटर बुलाए थे। उसने पटना के नौबतपुर से 1.90 लाख रुपये में एक सिक्सर (रिवॉल्वर) और 25 गोलियां खरीदकर शूटरों को उपलब्ध कराई थीं। पुलिस का कहना है कि राजेश पहले भी समस्तीपुर और छपरा के अपराधियों के संपर्क में रहकर डकैती और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। पूछताछ में कदमा थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम संचालक के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती में भी उसकी कथित भूमिका सामने आई है। उस मामले में छह आरोपियों को जेल भेजा गया था, लेकिन राजेश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। वहीं, सोनारी में मानगो के अपराधी टांडा के साथ एक स्क्रैप कारोबारी के अपहरण के मामले में वह चार साल जेल में रह चुका है।

See also  श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की डांडिया नाइट में बवाल, पास के बावजूद छात्रों को रोका; SDO ने कहा- बिना अनुमति हो रहा था आयोजन

एसएसपी के अनुसार, राजेश वर्तमान में जुगसलाई गौशाला क्षेत्र में राशन की दुकान चलाता है और पिछले कुछ दिनों से तीन से चार मसाला एवं अन्य कारोबारियों की रेकी कर रहा था। उसने दो माह पहले सोनारी कागलनगर में एक महंगा मकान भी खरीदा था, जहां वह परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस को शहर में बाहरी अपराधियों के ठहरने और किसी बड़े व्यवसायी को निशाना बनाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से एक सिक्सर (रिवॉल्वर), एक देसी पिस्तौल, 25 गोलियां, दो खोखा और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।

About The Author

You may have missed