बस स्टैंड के पास गांजा तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पास छापेमारी कर गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 26 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिस्वजीत बिस्वास और मोहम्मद तबीज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और इसे बिहार तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की योजना थी, जिसमें जमशेदपुर को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि मामले में एक संगठित तस्करी गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed