रामकृष्ण फोर्जिंग कास्टिंग में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने दिखा उत्साह

0
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग कास्टिंग सोल्युशन लिमिटेड में पहली बार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. कंपनी के अधिग्रहण के बाद पूर्व में जीएमटी प्लांट-2 के नाम से प्रसिद्ध यह यूनिट अब रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड द्वारा संचालित है, जहां पहली बार इतने बड़े स्तर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई. रक्तदान शिविर का आयोजन एमजीएम ब्लड बैंक, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया. कंपनी की ओर से इस शिविर में 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारी, मजदूर और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और समाजिक सेवा की भावना के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया.
प्लांट के सीएचएस हेड संजय कुमार ने बताया कि मल्टीटेक एवं माल मेटलिक्स प्लांट की HR टीम कई दिनों से इस शिविर की तैयारियों में जुटी थी. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कंपनी के कामगारों, उनके परिवारों तथा आसपास के जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. संजय कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के तहत भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. जिससे कर्मचारियों में जागरूकता बढ़े और समाज को भी सीधा लाभ मिल सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सोमवार तक निरीक्षण रिपोर्ट का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed