छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सोमवार तक निरीक्षण रिपोर्ट का निर्देश

Advertisements

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों को प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सोमवार तक सभी प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नगर निगम क्षेत्र में कुल 14 प्रमुख छठ घाट हैं, जिनकी सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की है. वर्तमान में कई घाटों के आसपास गंदगी जमा है, जिसे जल्द साफ कराया जायेगा. घाटों और आसपास के रास्तों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, पर्याप्त रोशनी के लिए हेलोजन लाइट और जनरेटर, व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, गोताखोरों की तैनाती तथा खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने की व्यवस्था की जायेगी. गहरे पानी और डेंजर जोन में लाल कपड़े और बैलून लगाये जायेंगे.

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए नगर निगम स्तर पर कंट्रोल रूम और हेल्पडेस्क बनाया जायेगा तथा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जायेगा. प्रमुख घाटों के पास मोबाइल टॉयलेट और शुद्ध पेयजल के लिए टैंकरों की व्यवस्था भी की जायेगी. प्रमुख घाटों में वर्कर्स कॉलेज, चाणक्यपुरी, इंटक वेल, बैकुंठ नगर, वास्तु विहार, लालजी घाट (गौड़ बस्ती), साईं सूरज आश्रम, गौड़ बस्ती, शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, श्यामनगर, रामनगर और गोकुल नगर छठ घाट शामिल हैं. अपर नगर आयुक्त ने नागरिकों से सड़कों और घाटों के आसपास कूड़ा नहीं फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है. बैठक में सभी सिटी मैनेजर, अभियंता और सुपरवाइजर मौजूद थे.

About The Author

You may have missed