नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स में मोटर की वायरिंग और पानी के कनेक्शन की चोरी
Advertisements

बोकारो : पेटरवार प्रखंड की बुंडू पंचायत के बाजार टांड़ स्थित गागीहाट में जिला परिषद बोकारो की ओर से निर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स-सह-बैंक्वेट हॉल में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कॉम्प्लेक्स में लगे मोटर की वायरिंग काटकर चोरी कर ली। इसके अलावा पानी के कनेक्शन को तोड़कर उसका ढक्कन खोल दिया और उससे जुड़े सामान भी चुरा लिए। शुक्रवार को एक सब्जी दुकानदार जब सब्जी का कैरेट रखने के लिए नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स पहुंचा, तब घटना की जानकारी मिली।
दुकानदार ने इसकी सूचना बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति को दी। जानकारी मिलने के बाद मुखिया घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जानकारी संबंधित ठेकेदार को दे दी है।
Advertisements

Advertisements

मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के तुरंत बाद चोरी की घटना होना चिंता का विषय है।


