डॉ अमर सिंह फिर बने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य, 7 महीने में चौथा तबादला

Advertisements

जमशेदपुर : उच्च शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के आदेश पर डॉ अमर सिंह को एक बार फिर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वे दो नवंबर (सोमवार) को पदभार ग्रहण कर सकते हैं। पिछले सात महीनों में यह उनका चौथा स्थानांतरण है। इससे पहले वे को-ऑपरेटिव कॉलेज में ही प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल में उनका तबादला टाटा कॉलेज, चाईबासा कर दिया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसके बाद मई में उन्हें चाईबासा से स्थानांतरित कर डिग्री कॉलेज, जगन्नाथपुर का प्राचार्य बनाया गया। वहां दो महीने रहने के बाद उन्हें फिर टाटा कॉलेज, चाईबासा भेज दिया गया। अब उच्च शिक्षा विभाग ने उन्हें दोबारा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी है। सात महीने में चार बार स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच चर्चा हो रही है। लगातार प्रशासनिक फेरबदल से शैक्षणिक संस्थानों में स्थिरता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

About The Author

See also  टाटा स्टील में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दो अधिकारियों को प्रमोशन और एक का तबादला

You may have missed