एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में लोयोला स्कूल जमशेदपुर में नंबर-1, देश में 68वां स्थान

Advertisements

जमशेदपुर : शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में लोयोला स्कूल बिष्टुपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में स्कूल को जमशेदपुर में पहला, झारखंड में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 68वां स्थान मिला है। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और जेसुइट समुदाय के सामूहिक प्रयासों को दिया है। इससे पहले 2021-22 की रैंकिंग में भी स्कूल देश के शीर्ष 100 स्कूलों में शामिल था और उसे 87वां स्थान मिला था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग का यह 20वां संस्करण है। वर्ष 2026-27 की रैंकिंग के लिए देश के 22 राज्यों और 34 शहरों में करीब 18,000 लोगों की राय ली गई। इनमें अभिभावक, शिक्षक, प्रिंसिपल, शिक्षाविद और काउंसेलर शामिल थे। बेंगलुरु की एजेंसी ए-जेड रिसर्च पार्टनर्स ने सर्वे किया, जिसके आधार पर करीब 4,500 स्कूलों की रैंकिंग तैयार की गई। स्कूलों का मूल्यांकन 14 प्रमुख मानकों पर किया गया, जबकि पुराने और विरासत वाले स्कूलों के लिए पूर्व छात्रों की गुणवत्ता को 15वें मानक के रूप में शामिल किया गया।

जमशेदपुर के स्कूलों की रैंकिंग में लोयोला स्कूल 68वीं राष्ट्रीय रैंक के साथ पहले स्थान पर रहा। हिलटॉप स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर 70वां, लिटिल फ्लावर स्कूल और कारमेल जूनियर कॉलेज को 100वां, तारापोर स्कूल को 129वां, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल को 158वां और शेन इंटरनेशनल स्कूल को 159वां स्थान मिला। लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संवेदनशील, जिम्मेदार और समाज के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है।

About The Author

You may have missed