झारखंड में 1 नवंबर को JTET परीक्षा, 5.65 लाख अभ्यर्थी 986 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Advertisements

रांची : झारखंड गठन के बाद राज्य की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) एक नवंबर को आयोजित होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्यभर में बनाए गए 986 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5.65 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जैक ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जैक के निर्देश के अनुसार, नकल करते या किसी अन्य को नकल कराते पकड़े जाने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की जेल और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में नौ महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। वहीं, परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रिंटिंग प्रेस, परिवहन एजेंसी, अधिकृत व्यक्ति या कोचिंग संस्थान के अनुचित गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर दो करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। ऐसे मामलों में कारावास की सजा न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य शारीरिक जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर और नोट्स ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए पर्याप्त संख्या में महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर लगातार निगरानी एवं गश्त की व्यवस्था भी की जाएगी।

About The Author

You may have missed