मरीन ड्राइव हादसे के बाद अवैध पार्किंग पर सख्ती की मांग, परिवहन मंत्री ने कार्रवाई का दिया भरोसा

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के पास गुरुवार की अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री युविका सिंह समेत चार युवाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी थी। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार से चारों शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और मरीन ड्राइव की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने हादसे पर दुख जताते हुए परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टैग किया। उन्होंने मांग की कि मरीन ड्राइव के साथ पूरे झारखंड के स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर नियमित निगरानी हो। तय पार्किंग जोन के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़ा मिलने पर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द करने और वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने संबंधित डीटीओ से हर महीने रिपोर्ट लेने और लापरवाही बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की।

कुणाल षाडंगी के पोस्ट पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने प्रतिक्रिया देते हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर ही नहीं, पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर जल्द सख्त व्यवस्था लागू की जाएगी। मंत्री ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

See also  शुक्रवार को चलेगी अहमदाबाद-खड़गपुर पूजा स्पेशल ट्रेन, टाटानगर होकर गुजरेगी

 

About The Author

You may have missed